Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका की शादी से पहले आई बुरी खबर, इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं उनके होने वाले पति!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में सात फेरे लिए।

दोनों की शादी के बाद अब प्रियंका और निक की शादी की डेट नजदीक आ रही है। प्रियंका और निक इन दिनों अपनी शादी की वजह से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 2 दिसंबर को जोधपुर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शादी की खबरों के बीच एक ऐसी खबर आई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

आपको जानकर हैरानी होगी कि निक जोनस एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं। जी हां आपने सही सुना निक को टाइप 1 डायबिटीज है। इस बात का खुलासा खुद निक ने सोशल मीडिया पर किया है।

इस बारे में बताते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है,’ आज से 13 वर्ष पूर्व मुझे मधुमेह टाइप वन का पता चला था। जो मैंने फोटो साझा की है वह फोटो मुझे मधुमेह होने की जानकारी होने के कुछ सप्ताह बाद की है जबकि दूसरी फोटो मेरी अब की है जो कि एकदम स्वस्थ और तंदुरुस्त है। अपनी भोजन करने की इच्छा शक्ति को नियंत्रण कर, साथ ही अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए और नियमित तौर पर व्यायाम करते हुए और अपने ब्लड शुगर को चेक करते हुए मैंने डायबिटीज़ पर कंट्रोल पाया है। अब मैंने इस बीमारी पर पूर्णता नियंत्रण प्राप्त कर लिया है और इसके लिए मैं मेरे परिवार जनों और मेरे दोस्तों का आभारी हूं कि उन्होंने प्रत्येक कदम पर मेरी सहायता की। आपकी पसंदीदा जीवनशैली जीने से आपको कोई नहीं रोक सकता। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं।’

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending