Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इटली में शादी करने के बाद भारत लौटे दीपवीर, देखें पहली तस्वीर

Published

on

Loading

बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल यानी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भारत लौट आए हैं। रणवीर और दीपिका की एक फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया रहा है। ट्रडिशनल लुक में ये दोनों स्टार्स बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

दीपवीर की शादी काफी प्राइवेट तरीके से हुई और इस वेडिंग सेरिमनी में इन दोनों के परिवार वालों के अलावा कुछ बेहद करीबी लोगों को इनवाइट किया गया था।

शादी में डिजाइनर सब्यसाची के डिजाइन किए गए आउटफिट में दूल्हा-दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

शादी की पहली फोटोज़ को जब इन दोनों स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया तो देखते ही देखते बधाई का तांता लग गया।

आपको बता दें, रणवीर और दीपिका ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में सिंधी और कोंकणी रीति रिवाज से शादी की।

रणवीर और दीपिका 6 साल से रिलेशनशिप में थे और 21 अक्टूबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन दोनों ने अपनी शादी की डेट का ऐलान किया।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending