Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार : गिरिराज की टिप्पणी पर भड़के कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Published

on

पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, भाजपा, गिरिराज सिंह, कांग्रेस, सोनिया गांधी, नरेंद्र मोदी, अमिता भूषण, नस्लीय टिप्पणी,

Loading

 

पटना| केंद्रीय राज्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर की गई नस्लीय टिप्पणी के बाद बिहार के कांग्रेसी भड़क उठे। प्रदेश के सभी जिलों में गुरुवार को कांग्रेस की जिला इकाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गिरिराज सिंह का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस की पटना जिला और ग्रामीण इकाई के नेताओं ने कारगिल चौक पर गिरिराज सिंह का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं युवा कांग्रेस के नेताओं ने भी पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे का पुतला फूंका।

प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने डाकबंगला चौराहे पर पुतला फूंकते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के मंत्रियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमिता भूषण ने कहा कि भाजपा के सरकार में आते ही उनका (गिरिराज) असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।  भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया सहित राज्य के विभिन्न जिलों में कांग्रेस नेताओं ने गिरिराज सिंह का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को हाजीपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर सोनिया गांधी गोरी नहीं होतीं तो कांग्रेस उन्हें अपना अध्यक्ष स्वीकार नहीं करती। बयान पर विरोध होने के बाद गिरिराज सिंह ने खेद जताया था।

 

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending