Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ईशा गुप्ता ने फैशन डिजाइनर के साथ किया ये बोल्ड काम, दोनों का वीडियो हुआ वायरल

Published

on

Loading

अपनी बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में रहने वाली पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता एक बार फिर सुर्खियों में है। ईशा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो उन्होंने खुद अपने इंस्टा हैंडल से फैंस के साथ शेयर किया था।

इस डांस वीडियो में ईशा फैशन डिजाइनर संदीप खोसला के साथ काफी हॉट डांस स्टेप्स करती दिखाई दे रही हैं। संदीप खोसल और ईशा ने एक दूसरे को हग किया है और मस्ती के साथ डांस कर रहे हैं।

View this post on Instagram

Dance dance dance @nikhilthampi ?

A post shared by Esha Gupta (@egupta) on

ईशा ने दिवाली पार्टी की काफी सारी फोटोज़ फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फैंस ने उनकी सभी तस्वीरों को काफी पसंद किया है। लेकिन ईशा का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

Get a man who can make you laugh.. and is tall

A post shared by Esha Gupta (@egupta) on

आपको बता दें कि ईशा ने एक लेटेस्ट फोटोशूट भी कराया है जिसकी फोटोज़ भी ईशा ने अपने अकाउंट पर शेयर किए हैं। बिकिनी में कराए इस फोटोशूट में भी ईशा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

View this post on Instagram

Hi Dubai

A post shared by Esha Gupta (@egupta) on

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending