Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मुकेश अंबानी के घर शुरू हुई शादी की रस्में, यूं नजर अाईं ईशा

Published

on

Loading

शदियों के इस सीजन में सबसे रॉयल और मोस्ट फोकस्ड शादी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी होगी। ईशा और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर होगी। लेकिन दिलचस्प बात हैं कि इसकी रौनक अंबानी के घर अभी से देखी जा रही है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

बीते दिनों में इस शाही शादी का जश्न शुरू हो गया। इस दौरान अंबानी के परिवार के सभी सदस्य पारंपरिक और आकर्षक लिबास में नजर आए। इस समारोह में ईशा ने अपनी दादी कोकिलाबेन अंबानी से आशीर्वाद लिया, इस दौरान डांडिया का आयोजन भी हुआ। ईशा अंबानी खूबसूरत लहंगे में नजर आईं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इटली के लेक कोमो की लग्जरी प्रोपर्टी में सितंबर में आयोजित अंबानी परिवार की बेटी ईशा की सगाई सेरेमनी में कई सेलिब्रिटी शामिल हुए थे।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस जैसे एक्टर्स इस सेरेमनी का हिस्सा बने। करण जौहर, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर, मनीष मल्होत्रा, जूही चावला, सोनम कपूर जैसे सेलेब्स ईशा अंबानी की इंगेजमेंट  के लिए इटली पहुंचे थे।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

आपको बता दें कि  ईशा की में शादी की हर छोटी-बड़ी चीज का इंतजाम खास अंदाज में किया जा रहा है। दोनों की शादी के कार्ड की पहली झलक सामने आ गई है। ये कार्ड सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

ईशा की शादी का कार्ड देखने में शाही लग रहा है। पिंक और गोल्डन बॉक्स में बनाए गए इस कार्ड को चार बॉक्स में बांटा गया है। वीडियो में बॉक्स के पहले हिस्से में मां गायत्री देवी की फोटो को रखा गया है। इसकी कीमत 3 लाख रुपए बताई जा रही है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending