Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जिस रेसलर ने राखी को चटाई थी धूल, उसी के साथ ये काम करते हुई स्पॉट

Published

on

Loading

इन दिनों रेसलर द ग्रेट खली प्रदेश और देश के युवाओं में खेलों के प्रति जोश जगाने में लगे हुए हैं। इस दौरान खली हरियाणा में रेसलिंग मैच करवा रहे पहले पंचकूला, फिर अंबाला और अब करनाल रेसलिंग मैच को लेकर उन्होंने रोड शो निकाला। इस रोड शो में राखी सावंत भी उनके साथ मौजूद थी।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इस रोड शो में खली और राखी सावंत के अलावा एक और विदेशी महिला रेसलर भी मौजूद थी। ये विदेशी रेसलर वो ही हैं, जिसने राखी को रिंग में पटका दिया था। वो उसी के साथ ओपन जीप में बैठी हुई थी। रेबेल और राखी दोनों खली के रोड में शामिल थी।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

राखी ने इस शो में वो अब बिल्कुल फिट हैं। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए यह मैच करवाये जा रहे हैं। इस दौरान राखी ने रेबेल को चुनौती भी दी और कहा कि मै उससे कल फाइट करूंगी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वो रेबेल को डांस में भी दोबारा चैलेंज देंगी।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

बता दें कि पंचकूला में आयोजित सीडब्ल्यू के मैच के दौरान रेबेल ने राखी सावंत को रिंग में पटक दिया था। राखी सावंत को पीठ में चोट आई थी और उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाना पड़ा था।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में चार की मौत, 18 घायल

Published

on

Loading

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ इलाके के कुबेरपुर गांव के रहने वाले लोग ट्रैक्टर से जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां इलाके के गांव में एक कार्यक्रम में आए हुए थे। यहां से यह लोग अपने गांव कुबेरपुर वापस जा रहे थे। इस दौरान थाना भोगांव इलाके में ट्रैक्टर का बायर खराब होने के कारण उसकी लाइट बंद हो गई, जिसके कारण चालक ने ट्रैक्टर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और ट्रैक्टर का बायर ठीक करने लगा।

इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया, एक महिला की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं जिनमे तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैफई रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज मैनपुरी के जिला अस्पताल में चल रहा है सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

Continue Reading

Trending