Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

संबंध बनाने के बाद एक्ट्रेस हो गई थी प्रेग्नेंट, मां-बाप को पता चला तो…

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड की दुनिया को खुले विचारों की दुनिया कहते हैं। यहां फिल्मी कलाकार अपने लाइफस्टाइल के लिए अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। खुले विचारों की वजह से कई बार एक्टर और एक्ट्रेस के बीच संबंध भी बन जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे उदाहरण हैं जिससे यह पता चलता है कि कई बार एक दूसरे को डेट करने के दौरान एक्टर-एक्ट्रेस में संबंध बन जाते हैं।

आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने बॉयफ्रेंड से संबंध बनाने के बाद प्रेग्नेंट हो गई थी। हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘जूली’ की हॉट एक्ट्रेस नेहा धूपिया की।

पहले मीडिया में यह खबर आई थी कि एक्ट्रेस शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गईं थी लेकिन अब इस बात का खुलासा खुद नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी ने किया है।

 

हाल ही में अंगद अपनी पत्नी नेहा धूपिया के चैट शो में पहुंचे जहां उन्होंने एक के बाद एक कई सनसनीखेज खुलासे किए। अंगद ने बताया कि नेहा शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थीं।

इस बात का पता जब नेहा के मम्मी पापा को चला तो वह नेहा पर बहुत नाराज हुए। आपको बता दें कि बिना किसी को बताए नेहा और अंगद ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के पूरी फिल्म इंडस्ट्री यह बात जानकर चौंक गई थी।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending