Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

कमलनाथ की मानसिकता ठीक कर दी जाएगी : शिवराज

Published

on

Loading

 बालाघाट, 15 नवंबर (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि कमलनाथ की ‘ठीक करने वाली मानसिकता’ को ठीक कर दिया जाएगा।

 बालाघाट जिले की लांजी विधानसभा क्षेत्र के किरनापुर में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में गुरुवार को आयोजित सभा में शिवराज ने कहा, “कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ बार-बार ठीक करने की बात करते हैं। वे किसको ठीक करेंगे, क्या संघ को ठीक करेंगे, क्या जनता को ठीक करेंगे, हम कांग्रेस और कमलनाथ की इस ठीक करने वाली मानसिकता को ही ठीक कर देंगे।”

मुख्यमंत्री ने हाल में कमलनाथ द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए बयान का जिक्र करते हुए कहा, “महिलाओं का यह अपमान भाजपा की सरकार बिल्कुल सहन नहीं करेगी। हमारे देश में, हमारे मध्यप्रदेश में महिलाओं को मान-सम्मान दिया जाता है, बेटियों को पूजा जाता है। वे गंगा, गीता, गायत्री हैं, वे लक्ष्मी, सरस्वती, दुर्गा हैं। उनके लिए इस तरह की भाषा अशोभनीय है।”

मुख्यमंत्री ने विपक्षी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा, “कांग्रेस ने 54 वर्षो तक प्रदेश में राज किया। वर्ष 2003 से पहले 10 वर्षो तक कांग्रेस के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने प्रदेश को गड्ढों का प्रदेश बना दिया था, अंधेरे का प्रदेश बना दिया था। किसानों को सिचाई के लिए पानी नहीं मिलता था, मां-बेटियों को दूर-दूर से पीने का पानी लाना पड़ता था। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को पूरी तरह से तबाह कर दिया था, लेकिन भाजपा की सरकार ने प्रदेश को आबाद किया है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending