Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

SHOCKING : प्रेग्नेंसी के चक्कर में शादी कर रहे रणवीर-दीपिका!

Published

on

Loading

बॉलीवुड दीवा दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह आज हमेशा के लिए एक-दूसरे के होने वाले हैं। लेकिन एक बात पर शायद आपने अगर गौर किया हो तो वो ये हैं कि दीपिका और रणवीर बिना मुहूर्त के ही शादी कर रहे हैं और इसकी वजह हैं…..

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

दरअसल, सोशल मीडिया पर बिना मुहूर्त शादी करने के पीछे दीपवीर को ट्रोल भी किया जा रहा हैं। कुछ लोगों ने तो इतना तक कह दिया कि दीपिका भी नेहा धूपिया की तरह प्रेग्नेंट हो गई इसलिए वो बिना मुहूर्त ही शादी कर रहे हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

आपको बता दें, लेक कोमो में होने वाली दीपवीर की इस ड्रीम वेडिंग में सिर्फ 40 मेहमान ही शामिल हुए हैं। इस शादी की फोटोज देखने का बेसब्री से इंतजार रहेगा। जानकारी के मुताबिक – दीपवीर आज शाम 6 बजे अपनी शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

आपको बता दें, दीपिका और रणवीर सिंह पहली बार फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ में आए थे और इस फिल्म के साथ ही इन दोनों का अफेयर शुरू हुआ था।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित यह फिल्म 15 नवंबर 2013 को रिलीज हुई थी। ये तारीख दीपवीर के लिए बहुत खास हैं और इसलिए ही उन्होंने अपनी शादी के लिए इस तारीख को चुना।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending