Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शादी के बाद दीपिका के भाई ने शेयर किया बेहद रोमांटिक वीडियो, देखें VIDEO

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की लाइफ में वो पल आ ही गया, जिसका दोनों को लंबे समय से इंतज़ार था। खबर है कि दोनों ने कोंकणी तरीके से शादी रचा ली है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

जहां फैंस को उनकी शादी के फोटोज और वीडियो का बेसब्री से इंतजार है। वहीं इसी बीच दीपिका के एक कजिन ने उनका और रणवीर का एक बेहद ही प्यारा वीडियो शेयर किया हैं। दीपिका पादुकोण के कजिन ब्रदर अमित पादुकोण ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया है।

वीडियो शेयर करते हुए दीपिका के भाई ने स्वीट मैसेज लिखा कि, ‘उन्होंने कभी अपनी बहन दीपिका को इतना खुश नहीं देखा है और वह ये डिजर्व करती है। मैजिकल सप्ताह..पूरी तरह से प्यार में डूबा हुआ। खूबसूरत कपल का फेयरीटेल लव अदभुत है। रणवीर सिंह वेलकम टू द फैमिली..’ सोशल मीडिया पर अमित द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो वायरल हो रहा हैं। हालांकि इसमें दीपवीर की शादी की एक भी फोटो नहीं हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending