Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इन टॉप सेलेब्रिटीज को है डायबिटीज, आखिरी वाली चली गई थी कोमा में

Published

on

Loading

यह तथ्य चिंताजनक है कि दुनिया में डायबिटीज (मधुमेह) से ग्रस्त सबसे ज्यादा मरीज भारत में हैं। डायबिटीज एक ऐसा रोग है, जिस पर अगर नियंत्रण न किया गया, तो यह कई रोगों और स्वास्थ्य समस्याओं को बुलावा दे देता है। मधुमेह या डायबिटीज (Diabetes) मेटाबोलिक बीमारियों का एक समूह है. यह एक क्रानिकल बीमारी (chronic disease) है जिसमें पैनक्रियाज जरूरी इंसुलिन बनाना बंद कर देते हैं। जिससे खून में ग्लूकोज या ब्लड शुगर (Blood sugar level) का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

डायबिटीज आनुवांशिक या उम्र बढ़ने पर या मोटापे के कारण या तनाव के कारण हो सकता है। डायबिटीज ऐसा रोग है जिसमें व्यक्ति को काफी परहेज से रहना होता है। डायबिटीज आनुवांशिक या उम्र बढ़ने पर या मोटापे के कारण या तनाव के कारण हो सकता है। डायबिटीज ऐसा रोग है जिसमें व्यक्ति को काफी परहेज से रहना होता है। ये बीमारी सिर्फ आम आदमी को ही नहीं होती हैं। इस बीमारी से इंडिया के टॉप सेलेब्रिटीज भी ग्रसित हैं। आइए आज हम आपको उन सेलेब्रिटीज के बारे में बताते हैं, जो इस बीमारी से ग्रसित हैं –

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

कमल हसन – नेता और एक्टर कमल हसन टाइप 1 डायबिटीज़ से पीड़ित हैं। उन्होंने कभी इसे खुद पर हावी नहीं होने दिया और हमेशा कंट्रोल में रखा है। वे डायबिटीज़ के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। कमल शराब और दूध से बानी चीज़ों का सेवन नहीं करते हैं। रोज़ एक्सरसाइज करते हैं ।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

सोनम कपूर – बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को 17 साल की उम्र से ही डायबिटीज़ है। वे बचपन में अपने शरीर का ख्याल नहीं रखती थी और उन्होंने अपना वज़न बहुत बढ़ा लिया था। तभी उन्होंने मालूम हुआ कि वे डायबिटीज़ से भी पीड़ित हैं। लेकिन सख्ती से डाइट करने और लगातार एक्सरसाइज से उन्होंने इसपर काबू पा लिया। अब उनकी डायबिटीज़ कन्ट्रोल में है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

फवाद खान – पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को 17 साल की उम्र में ही टाइप 1 डायबिटीज़ हो गई थी। वे शाकाहारी हैं और बहुत सख्ती से डाइट को फॉलो करते हैं। डायबिटीज़ कंट्रोल में है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

सलमा हायेक – हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हायेक को गर्भावस्था के दौरान पता चला कि वे डायबिटिक हैं। यह हाई ब्लड शुगर होने के कारण हो जाता है। सलमा ने गर्भावस्था के दौरान ही सही दवाइयों और खानपान में बदलाव से इसपर काबू पा लिया।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

गौरव कपूर – वीजे गौरव कपूर को अपने आईपीएल के दौरान एंकरिंग करते देखा होगा। वे भी दो दशक से डायबिटीज़ से पीड़ित हैं। लेकिन उनकी सेहत पर इसका असर नहीं दिखता क्योकि वे अपने ब्लड शुगर लेवल हमेशा स्टेबल रखते हैं।योग को उन्होंने डायबिटीज़ से लड़ने का माध्यम बनाया है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

सुधा चंद्रन – प्रसिद्ध नृत्यांगना और कलाकार सुधा चंद्रन को 16 की उम्र से ही डायबिटीज़ है। एक एक्सीडेंट के बाद उन्हें अपना एक पैर खोना पड़ा था। लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव से उन्होंने डायबिटीज़ को काबू में किया और अब वे स्वस्थ जीवन जी रही हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

वसीम अकरम – पूर्व पाकिस्तानी स्विंग गेंदबाज़ वसीम अकरम भी 30 साल की उम्र से डायबिटीज़ से पीड़ित हैं। अकरम को जब पता चला कि उन्हें डायबिटीज़ है तो वे सदमे में थे क्योकि उन्हें लगा कि किसी खिलाडी को यह बीमारी कैसे हो सकती है। लेकिन अकरम ने इसपर काबू पाया और अपने खेल पर इसका असर बिलकुल नहीं पड़ने दिया।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

हैले बेरी – हॉलीवुड एक्ट्रेस हैले बेरी की डायबिटीज़ इतनी ख़राब थी कि वे डायबिटिक कोमा में चली गई थी। सात दिन बाद होश आने के बाद उन्होंने योग को अपनाया और उसी से अपना स्वस्थ्य बेहतर बनाया। अब उनकी डायबिटीज़ कंट्रोल में है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending