Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लाखों दिलों को तोड़कर एक दूजे के हुए दीपिका-रणवीर, कल फिर करेंगे शादी!

Published

on

Loading

मुंबई। लंबे समय से फैंस का इंतजार आखिरकार बुधवार की शाम को खत्म हो गया। दीपिका और रणवीर सात फेरों के साथ हमेशा के लिए एकदूजे के हो गए।

दोनों ने कोंकणी रीति रिवाज से शादी की है। आपको बता दें कि दोनों ने लेक कोमो में शादी की है। शादी के दौरान दीपिका ब्लैक कलर के जोड़े में बला की खूबसूरत लग रही थीं वहीं रणवीर दूल्हे बने गजब के स्मार्ट लग रहे थे।

दीपिका और रणवीर कल फिर शादी करने वाले हैं यह शादी सिंधी रीति रिवाज से होगी। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी को अटेंड करने के लिए बॉलीवुड से शाहरुख और संजय लीला भंसाली किसी भी वक्त इटली पहुंच सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात भी सामने आई है कि दीपिका और रणवीर 16 नवंबर तक इटली रुक सकते हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending