Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

चाचा नेहरू ने नोटबुक में उर्दू में लिख दिया था कुछ ऐसा, भरी महफिल में भड़क उठा था बच्चा!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आज पूरा देश भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का 129वां  जन्मदिन (14 नवंबर 1889)  मना रहा है। नेहरु को छोटे बच्चों से बहुत ज्यादा प्यार था यही वजह थी कि नेहरू को चाचा नेहरू कहा जाता है।

पहले पीएम के जन्मदिन पर आज हम आपको उनसे जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको शायद ही पता होगा कि बच्चों से प्यार करने वाले नेहरू पर एक बार एक छोटा बच्चा भड़क उठा था।

दरअसल, चाचा नेहरू एक बार एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जहां एक बच्चे ने अपनी ऑटोग्राफ पुस्तिका उनके सामने रखते हुए कहा- साइन कर दीजिए।

नेहरू बच्चे के अनुरोध को नकार नहीं सके और उन्होंने ऑटोग्राफ कर बच्चे को पुस्तिका वापस कर दी। लेकिन नेहरू नोटबुक पर तारीख लिखना भूल गए जिसके बाद बच्चे ने उनसे तारीख लिखने का अनुरोध किया।

फिर क्या था नेहरू को बच्चे को देखकर शरारत सूझ गई। उन्होंने बच्चें की नोटबुक पर तारीख लिखकर उसे वापस कर दी। जिसके बाद बच्चा नोटबुक देखकर उखड़ गया।

उसने चाचा नेहरू से कहा कि आपने तारीख उर्दू में लिखी है। इस पर नेहरू ने मजाक भरे लहजे में कहा कि भाई आपने पहले अंग्रेजी में साइन करने को कहा तो मैनें साइन कर दिए।

फिर आपने उर्दू में तारीख लिखने को कहा तो मैनें उर्दू में तारीख डाल दी। चाचा नेहरू का ये जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। बच्चा भी समझ गया कि चाचा नेहरू उससे मजाक कर रहे हैं और उसका गुस्सा तुरंत शांत हो गया।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending