Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इटली में रणवीर सिंह ने किया ऐसा काम, देखकर रोने लगीं दीपिका!

Published

on

Loading

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज यानि 14 नवंबर को एक दूसरे के हो जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पहले लड़की पक्ष यानि दक्षिण भारतीय कोंकणी रीति-रिवाज से शादी करेंगे।

शादी की तैयारी शरू हो चुकी है। सारे मेहमान पहुंच चुके हैं। शादी की तैयारियों के बीच आज हम आपको एक ऐसी अप्डेट देने वाले हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, अपनी सगाई के दौरान दीपिका रणवीर को देखकर रोने लगीं। 13 नवंबर को दीपिका और रणवीर की कोंकणी रीति-रिवाज से सगाई हुई।

सगाई में जब रणवीर घुटनों पर बैठकर दीपिका से अपने प्यार का इजहार किया तो वह इमोशनल हो गईं। आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर की शादी दो दिन दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से होगी। पहले दिन कोंकणी शादी होगी वहीं दूसरे दिन सिंधी रीति रिवाज से शादी संपन्न होगी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending