Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस तारीख को बन जाएगी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी, सबकुछ हुआ तय!

Published

on

Loading

मुंबई। कुछ दिनों से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने अफेयर की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं।

आलिया और रणबीर के परिवार को भी कई मौको पर एक साथ देखा गया है जिससे कयासों का बाजार और ज्यादा गर्म हो चला है। इसी बीच हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसे जानकर फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

आलिया और रणबीर की जोड़ी जल्द ही बनने वाली है। खबर पढ़कर अगर आपका ध्यान भी दोनों की शादी पर जा रहा है तो बता दें कि आप गलत सोच रहे हैं।

दरअसल, आलिया और रणबीर की जोड़ी रियल लाइफ में नहीं बल्कि रील लाइफ में बनने जा रही है। लंबे समय से ब्रह्मास्त्र की चल रही शूटिंग अब पूरी हो चुकी है और यह फिल्म क्रिस्मस के मौके पर 2019 में रिलीज होगी।

गौरतलब है कि इस फिल्म का इंतजार फैंस को लंबे समय से है। फिल्म में रणबीर कपूर सुपरहीरो का किरदार निभाते नजर आएंगे।

फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending