Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘भाभी जी घर पर हैं’ की अनीता भाभी हुईं प्रेग्नेंट, पति की तस्वीर देखकर दंग रह जाएंगे आप!

Published

on

Loading

मुंबई। छोटे पर्दे के सबसे चर्चित शो भाभी जी घर पर हैं से मशहूर हुईं सौम्या टंडन सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। सुर्खियां बटोरने की वजह बेहद खास है। सौम्या प्रेग्नेंट हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है।

सौम्या ने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए लिखा, Woke up feeling like a magician today, feel like a superhero without a cape most days now, filled with blessing and godliness. Constantly excited by the buzzing in my head and the sudden pump of hormones; this promises to be a fascinating ride. The big news-I’m PREGNANT and trying to soak in every moment of it! Need your best wishes throughout.

 

आपको बता दें कि सौम्या इंस्टा पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपने फैंस के लिए समय-समय पर फोटोज शेयर करती रहती हैं।गौरतलब है कि सौम्या टंडन, भाभी जी घर पर हैं शो के साथ शुरुआत से जुड़ी हुई हैं।

शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया जाता है। इस शो में उनके अलावा आसिफ शेख (विभूति नारायण मिश्रा), रोहिताश गौड़ (मनमोहन तिवारी) और शुभांगी अत्रे (अंगूरी भाभी) मुख्य भूमिकाओं में हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending