Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दीपवीर की ‘शाही शादी’ का यह है भव्य वेन्यू, देखें 360 डिग्री तस्वीरें

Published

on

Loading

बॉलीवुड के गलियारे में शादी का सीजन शुरू हो गया है। लंबे इंतजार के बाद 14 नवंबर को बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण शादी कर रहे हैं। इस शादी को लेकर फैंस से बॉलीवुड तक काफी एक्साइटेड नजर आ रहा है।


आपको बता दें, दीपिका-रणवीर की शाही शादी इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को होने जा रहा है। दीपवीर ने शादी को यादगार बनाने के लिए लेक कोमो जैसे खूबसूरत वेन्यू को चुना है। ये जगह कैसी है, आख‍िर ये जगह कितनी खूबसूरत है, देखें 360 ड‍िग्री फोटो में …


दीपिका-रणवीर 14 नवंबर को साउथ इंडियन रीति रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे और अगले दिन वो नॉर्थ इंडियन रीति रिवाजों से एक दूसरे के साथ फेरे लेंगे। शादी में तकरीबन 30 मेहमानों के शरीक होने की खबरें हैं जिनकी यहां पर खास मेहमान नवाजी होगी।


दीपवीर की शादी की एक और अपडेट सामने आई है। कहा जा रहा है कि रणवीर अपने बारात को यादगार बनाने के लिए सी-प्लेन से एंट्री करेंगे। आपको बता दें, दोनों 21 नवंबर को बेंगलुरु में और 28 को मुंबई में रिसेप्शन होगा।

रणवीर की शादी में खास 14 मेहमानों के अलावा बाकी बचे गेस्ट लग्जरी यॉट में आएंगे। मेहमानों के लिए 2 यॉट की बुकिंग की गई है।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending