Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गुड फ्राइडे के दिन सर्वोच्च न्यायालय का सम्मेलन दुर्भाग्यपूर्ण : नाइक

Published

on

पणजी,गोवा,कांग्रेस,राज्यसभा-सांसद,शांताराम-नाइक,गुड-फ्राइडे,ईसाइयों,सर्वोच्च-न्यायालय,न्यायमूर्ति-एच-एल-दत्तू

Loading

पणजी | गोवा से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शांताराम नाइक ने गुरुवार को कहा कि सर्वोच्च न्यायालय को गुड फ्राइडे के दिन सम्मेलन का आयोजन नहीं करना चाहिए था, क्योंकि यह ईसाइयों का पवित्र त्योहार है। नाइक ने सवाल उठाया कि सर्वोच्च न्यायालय क्या दिवाली के मौके पर भी इस तरह का सम्मेलन आयोजन कर सकता है? गोवा से राज्यसभा के एकमात्र सांसद ने पणजी स्थित राज्य कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से ये बातें कही।

नाइक ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सर्वोच्च न्यायालय ने तीन दिवसीय सम्मेलन की घोषणा की है, जिसकी शुरुआत गुड फ्राइडे से हो रही है, जो ईसाइयों का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। न्यायालय क्या इस तरह के किसी सम्मेलन की शुरुआत दिवाली के दिन कर सकता है?” उच्च न्यायालय तथा सर्वोच्च न्यायालय के सभी मुख्य न्यायाधीशों का सालाना सम्मेलन शुक्रवार से शुरू हो रही है, जिसका उद्घाटन प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एच.एल.दत्तू करेंगे।

नाइक ने कहा, “देश के शीर्ष न्यायालय को अल्पसंख्यकों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।” साथ ही उन्होंने गुड फ्राइडे के दिन तीन दिवसीय गोवा फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के फैसले के लिए राज्य की भाजपा सरकार की निंदा की।

उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’

Published

on

Loading

अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।

वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।

Continue Reading

Trending