Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

कृपालु महाराज

ग्रामीणों को मिली ठंड में राहत, जेकेपी बना सहारा

Published

on

Loading

जगद्गुरु कृपालु परिषत् द्वारा वर्ष भर सामाजिक गतिविधियाँ चलाई जाती हैं। संस्था ने वर्ष में कई बार निर्धन व्यक्तियों, अनाश्रित महिलाओं व अभावग्रस्त विद्यार्थियों को दैनिक उपयोगी वस्तुएं दान-स्वरूप प्रदान की गई हैं।

संस्था के तीन प्रमुख केन्द्रों मनगढ़, बरसाना व वृन्दावन में निर्धन वर्ग की आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए कई वर्षों से इस प्रकार के वितरण कार्य सम्पन्न किए जाते रहे हैं।

ठंड की शुरूआत के साथ ही दिनांक 28 अक्टूबर 2018 को जगद्गुरू कृपालु परिषत् की अध्यक्षाओं ने 6000 विद्यार्थियों को गर्म जैकेट्स प्रदान किए इसके साथ ही उन्हें एक बड़े साइज़ का बाउल भी दिया गया। साथ में आए शिक्षकों को एक-एक डोलची दी गई। अध्यक्षाओं ने अत्यन्त ममत्व के साथ स्वयं अपने कर-कमलों से बच्चों को जैकेट्स पहनाए, जिससे सभी बच्चे अत्यन्त प्रसन्न थे।

इसी क्रम में जेकेपी की अध्यक्षाओं सुश्री डॉ. विशाखा त्रिपाठी , सुश्री डॉ. श्यामा त्रिपाठी और सुश्री डॉ. कृष्णा त्रिपाठी  ने तीनों शिक्षण संस्थानों की लगभग 4,000 बालिकाओं को गर्म जैकेट्स का निःशुल्क वितरण किया गया।

वितरण कार्यक्रम की दिशा में दिनांक 13 नवम्बर 2018 को एक अन्य वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जगद्गुरु कृपालु परिषत् की तीनों अध्यक्षाओं द्वारा 10 हज़ार निर्धन ग्रामवासियों को गरम कम्बल प्रदान किए गए। साथ ही सबको खाद्य सामग्री भरकर एक-एक बड़ा स्टील का डिब्बा दिया गया।

जल्द ही मथुरा जिले के वृन्दावन एवं बरसाना में भी गरम जैकेट्स निःशुल्क रूप से वितरित किए जाएंगे।

 

आध्यात्म

जगद्गुरु कृपालु परिषद द्वारा वृन्दावन क्षेत्र में वास करने वाली विधवा व निराश्रित महिलाओं को दिए गए उपहार

Published

on

Gifts given by Jagadguru Kripalu Parishad

Loading

वृन्दावन। जगद्गुरु कृपालु परिषद श्यामा श्याम धाम समिति के तत्वावधान में वृन्दावन में वास कर भजन कीर्तन करने वाली लगभग चार हजार विधवा व निराश्रित महिलाओं को उपहार प्रदान किए गए। इन उपहारों में उनके वस्त्र, शाल व अन्य जीवनोपयोगी वस्तुएं शामिल हैं।
बता दें कि जगद्गुरु कृपालु परिषद श्यामा श्याम धाम समिति के तत्वावधान में हर वर्ष ब्रह्मलीन जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर साधु भोज व निराश्रित महिलाओं को उपहार प्रदान किए जाते हैं।

इसी क्रम में पिछले दिनों भी वृन्दावन क्षेत्र के साधुओं को प्रेम मन्दिर में भोज के साथ साथ उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पधारे साधुओं को भोज के साथ साथ उपहार भी दिए गए थे।

साधू भोज कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जगद्गुरु कृपालु परिषद की चेयरपर्सन डॉ. विशाखा त्रिपाठी ने कहा कि इन धार्मिक आयोजनों का मार्ग निर्माण उनके पिता जगद्गुरु कृपालु जी महाराज ने किया था। आज उनकी बनाई हुई संस्था उनके पथ पर चलकर अपने दायित्वों का बाखूबी निर्वहन कर रही है।

इस अवसर जेकेपी श्यामाश्याम धाम समिति की अध्यक्षा डॉ श्यामा त्रिपाठी एवं अनुजा डॉ कृष्णा त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से कहा कि बड़ी दीदी के दिशा निर्देशन में हमारी संस्था को ब्रजवासियों की सेवा से आंनद अनुभूति होती है, बृजवासी स्वयं भगवान के स्वरूप होते है, और इनकी सेवा करने से अन्तःकरण शुध्द होता है। बताया गया कि करीब पांच हजार साधुओं को 15 प्रकार की दैनिक वस्तुएं दक्षिणा के साथ प्रदान की गई।

Continue Reading

Trending