Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रणवीर सिंह इस अनोखे अंदाज में लेकर जाएंगे बारात, जानिए कैसे होगी एंट्री

Published

on

Loading

बॉलीवुड के गलियारे में शादी का सीजन शुरू हो गया है। लंबे इंतजार के बाद 14 नवंबर को बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण शादी कर रहे हैं। इस शादी को लेकर फैंस से बॉलीवुड तक काफी एक्साइटेड नजर आ रहा है।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

पिछले दिनों अपनी शादी के लिए ये कपल इटली के लिए रवाना हो गई। इसी बीच इनकी शादी की एक और अपडेट सामने आई है। कहा जा रहा है कि रणवीर अपने बारात को यादगार बनाने के लिए सी-प्लेन से एंट्री करेंगे।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

जानकारी के मुताबिक – ये प्लेन 14 सीटर होगी। जिसमें उनकी फैमिली और फ्रेंड्स भी होंगे। आपको बता दें कि दीपिका-रणवीर इटली के लेक कोमो में सात फेरे लेंगे।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

दीपिका-रणवीर 14 नवंबर को साउथ इंडियन रीति रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे और अगले दिन वो नॉर्थ इंडियन रीति रिवाजों से एक दूसरे के साथ फेरे लेंगे। दोनों 21 नवंबर को बेंगलुरु में और 28 को मुंबई में रिसेप्शन होगा।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending