Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दीपिका-रणवीर की शादी का कार्ड नहीं मिलने पर कैटरीना कैफ ने किया खुलासा, जानकर रह जाएंगे दंग

Published

on

Loading

बॉलीवुड के गलियारे में शादी का सीजन शुरू हो गया है। लंबे इंतजार के बाद 14 नवंबर को बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण शादी कर रहे हैं। इस शादी को लेकर फैंस से बॉलीवुड तक काफी एक्साइटेड नजर आ रहा है। लेकिन एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने शादी के बारे में ऐसा खुलासा किया हैं।  इस खुलासे से हर कोई हैरान है।

दरअसल, एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर वरुण धवन करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ के 6वें सीजन में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। करण ने कैटरीना से जब रणवीर-दीपिका की शादी का कार्ड मिलने पर सवाल किया तो उनका जवाब हैरान कर देने वाला था। कैटरीना ने कहा कि ‘वो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के कार्ड का इंतजार कर रहीं हैं, लेकिन उन्हें पता है कि शादी का कार्ड नहीं मिलेगा।’

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

आपको बता दें कि दीपिका और कटरीना में दूरियों का सिलसिला उस समय शुरू हुआ जब रणबीर और दीपिका रिलेशनशिप में थे। माना जाता है कि रणवीर-कैटरीना के बीच नजदीकियां बढ़ने के कारण दीपिका और रणबीर का ब्रेकअप हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आनंद एल राय ‘जीरो’ के लिए दीपिका और कटरीना को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन दोनों एक्ट्रेस इस बात के लिए तैयार नहीं हुईं। बाद में अनुष्का शर्मा को फाइनल किया गया।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending