Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गुटखा खाने वालों को मिलेगी अब खतरनाक सजा, जानकर छूट जाएगी लत!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत में अगर देखा जाए तो गुटखा खाने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। गुटखा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है लेकिन फिर भी लोग इसका खूब सेवन करते हैं।

 

गुटखा शरीर को तो नुकसान पहुंचाता ही है साथ ही बहुत ज्यादा गंदगी भी फैलता है। अक्सर लोग गुटखा खाकर सड़को पर थूक दिया करते हैं।

लेकिन अब इस तरह का काम करने वाले लोगों की खैर नहीं। गुटखा खाकर सड़क पर थूकना अब अपराध की श्रेणी में आ गया है। शहर की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए यह कदम पुणे में उठाया गया है।

पुणे के बिबवेवाडी इलाके में नगर निगम ने सार्वजनिक जगहों पर अब गुटखा थूकने पर 100 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही आरोपी से उसका थूक साफ कराने का भी प्रावधान किया गया है।

आपको बता दें कि यह अभियान बिबवेवाडी के वार्ड अधिकारी अविनाश साकपाल ने चलाया है। इस अभियान को चलाने के का मकसद स्वच्छता को बढ़ावा देना है।

पहले ही दिन इस अभियान के तहत 25 लोगों पर जुर्माना लगाया गया साथ ही उनके द्वारा की गई गंदगी भी उनसे साफ कराई गई।

उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में चार की मौत, 18 घायल

Published

on

Loading

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ इलाके के कुबेरपुर गांव के रहने वाले लोग ट्रैक्टर से जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां इलाके के गांव में एक कार्यक्रम में आए हुए थे। यहां से यह लोग अपने गांव कुबेरपुर वापस जा रहे थे। इस दौरान थाना भोगांव इलाके में ट्रैक्टर का बायर खराब होने के कारण उसकी लाइट बंद हो गई, जिसके कारण चालक ने ट्रैक्टर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और ट्रैक्टर का बायर ठीक करने लगा।

इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया, एक महिला की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं जिनमे तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैफई रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज मैनपुरी के जिला अस्पताल में चल रहा है सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

Continue Reading

Trending