प्रादेशिक
तोगड़िया पर पाबंदी को चुनौती देगी विहिप
कोलकाता | विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा प्रदेश में प्रवीण तोगड़िया के प्रवेश पर पाबंदी को लेकर जारी निषेधात्मक आदेश को वह कलकत्ता उच्च न्यायालय में चुनौती देगी। बुधवार को विहिप नेता के खिलाफ निषेधात्मक आदेश जारी करते हुए कहा गया कि प्रदेश में उनकी उपस्थिति से सांप्रदायिक तनाव व सार्वजनिक शांति के भंग होने का खतरा पैदा हो सकता है।
विहिप के संगठन महासचिव (पूर्व) सचिंद्र नाथ सिन्हा ने कहा, “निषेधात्मक आदेश जारी करने के अलावा उत्तरी दिनाजपुर जिले के रायगंज में होने वाली हमारी जनसभा की मंजूरी को भी रद्द कर दिया गया है, जिसे तोगड़िया संबोधित करने वाले थे। इन दोनों फैसलों के खिलाफ आज (गुरुवार) हम कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख कर रहे हैं।” सिन्हा ने कहा, “निषेधात्मक आदेश मनमाने ढंग से लिया गया फैसला है और यह कानून के खिलाफ है। इसे कानूनी तौर पर चुनौती देने के लिए हम आज न्यायालय जा रहे हैं।” इससे पहले, जनवरी में बीरभूम जिले के खरमदंगा गांव में जनजाति समुदाय के 100 से अधिक लोगों का धर्मातरण कर उनकी धार्मिक भावना को आहत करने के आरोप में तोगड़िया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि विहिप ने ‘घर वापसी’ कार्यक्रम का आयोजन कर लगभग 150 ईसाइयों का जबरन धर्मातरण कर दिया। वहीं विहिप ने आरोपों का खंडन किया था और इसे केवल एक धार्मिक समारोह बताया था। वहीं, तोगड़िया ने बंगाल सरकार के कदम को गलत और हास्यास्पद करार दिया।
तोगड़िया ने कहा, “क्या ममता दीदी सड़क पर नामाज अदा करने वाले नमाजियों को, गुड फ्राइडे की प्रार्थना के लिए जा रहे ईसाइयों या हनुमान जयंती के मौके पर जुलूस निकाल रहे लोगों को गिरफ्तार करेंगी? सर्वोच्च न्यायालय ने सूचना प्रौद्योगिकी की धारा 66ए को रद्द कर दिया है, जिसकी पहुंच करोड़ों लोगों तक है, फिर दो हजार लोगों की जनसभा के लिए एक व्यक्ति पर पाबंदी क्यों लगाई गई है?” उन्होंने कहा, “आश्चर्य होता है कि ममता दीदी को इस तरह की पाबंदी की लगाने की सलाह किसने दी।”
उत्तर प्रदेश
मैनपुरी में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में चार की मौत, 18 घायल
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ इलाके के कुबेरपुर गांव के रहने वाले लोग ट्रैक्टर से जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां इलाके के गांव में एक कार्यक्रम में आए हुए थे। यहां से यह लोग अपने गांव कुबेरपुर वापस जा रहे थे। इस दौरान थाना भोगांव इलाके में ट्रैक्टर का बायर खराब होने के कारण उसकी लाइट बंद हो गई, जिसके कारण चालक ने ट्रैक्टर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और ट्रैक्टर का बायर ठीक करने लगा।
इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया, एक महिला की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं जिनमे तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैफई रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज मैनपुरी के जिला अस्पताल में चल रहा है सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
नेशनल24 hours ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’