Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ये हैं टीवी दुनिया के टॉप विवादित सीरियल, आखिरी नंबर कर चुका है सारी हदें पार

Published

on

Loading

बॉलीवुड की ही तरह छोटे पर्दे की भी अपनी अलग दुनिया है। हम रोजाना अलग अलग तरह के ढेरों सीरिअल्स टीवी पर देखते हैं। इनमें से कुछ शो तो हमें खूब पसंद आते हैं और हम उन शो को देखने के लिए टीवी पर टाइम से पहले ही बैठ जाते हैं। लेकिन कुछ शो ऐसे होते हैं, जिनकी कहानी इतनी बेकार होती हैं कि वो शो कब आता है और कब चल जाता है इस बात का पता नहीं चलता है। आज हम आपको बताएंगे टीवी के कुछ ऐसे शोज के बारे में –

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

सिलसिला बदलते रिश्तों का – ये शो कलर्स टीवी पर आता है। इसमें एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को बोल्ड तरीके से दिखाया गया है। जिसके कारण जनता इससे खासा नाराज है और कई बार इसे बंद करने की मांग कर चुकी है।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

स्प्लिट्सविला – एमटीवी का ये शो आप परिवार के साथ नहीं देख सकते। इसमें प्यार, नफरत और बाकि चीजें खुल्लम खुल्ला होती है जिसकी वजह से हमेशा विवादों में रहता है।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

जोधा अकबर – ये टीवी सीरियल लोगों का फेवरेट था। लेकिन इसकी कहानी को लेकर कुछ धार्मिक संगठनों ने आपत्ति उठाई थी।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

बिग बॉस – ये शो बिग ब्रदर का देसी वर्जन है। इसमें लड़ाई, झगड़ा, रोमांस सब कुछ होता है जिसकी वजह से ये विवादों में रहता है।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

पहरेदार पिया की – इस शो में कुछ अलग करने की कोशिश की गयी। इसमें बाल विवाह और अपने से दोगुनी उम्र की लड़की के साथ रोमांस दिखाया जा रहा था। इसलिए ये शो बहुत जल्द बंद हो गया था।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending