Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा इस दिन करने जा रही हैं शादी, तारीख जानकर दंग रह जाएंगे आप!

Published

on

Loading

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में सगाई कर मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी। आज कल हर दूसरे दिन यह प्रेमी जोड़ा चर्चा के केंद्र में आ जाता है।

कुछ दिनों पहले प्रियंका ने अपनी दोस्तों के साथ बैचलरमेट पार्टी की जहां उन्होंने खूब धमाल मचाया। प्रियंका और निक की शादी को लेकर मीडिया में तमाम कयास लगाए जा रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कपल 1 या 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध सकता है। सूत्रों के मुताबिक निक और प्रियंका जोधपुर में सात फेरे लेंगे।

शादी का यह समारोह 3 दिनों तक जोधपुर में चलेगा। अगर बात प्रियंका के वर्क फ्रंट की करें तो प्रियंका ने शादी के लिए सलमान खान फिल्म भारत को छोड़ दिया था। खबर है कि प्रियंका जल्द ही एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम करती नजर आ सकती हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending