Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलवार सूट में बला की खूबसूरत नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, ड्रेस की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार प्रियंका निक की वजह से नहीं बल्कि अपने सलवार सूट की वजह से हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की जो देखते ही देखते वायरल हो गई। इस तस्वीर को अब तक 14 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

इस तस्वीर में प्रियंका अपनी मां और भाई के साथ ट्रेडिश्नल अंदाज में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका यलो कलर के सलवार सूट में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।

लेकिन प्रियंका की ये ड्रेस दिखने में जितनी सिंपल लग रही है उसका दाम उतना ही मंहगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका की इस ड्रेस की कीमत 1,20000 रुपए है।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending