Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

चंद्रबाबू मिले देवगौड़ा से, विपक्ष की एकता पर चर्चा

Published

on

Loading

 बेंगलुरू, 8 नवंबर (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने यहां गुरुवार को जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) के प्रमुख व पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा से मुलाकात कर वर्ष 2019 के आम चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों की एकजुटता के मुद्दे पर चर्चा की।

 देवगौड़ा के आवास पर घंटाभर चली बैठक के बाद नायडू ने संवाददाताओं से कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री से और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी से विपक्षी दलों की एकजुटता की दिशा में पहल किए जाने पर बात हुई।”

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख ने कहा कि विपक्षी दल भारतीय लोकतंत्र को बचाने के लिए मिलकर काम करेंगे।

उन्होंने कहा, “राजग शासन में सीबीआई, आरबीआई जैसे सभी स्वायत्त संस्थानों को बर्बाद कर दिया गया है।”

नायडू ने दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की नोटबंदी जैसी नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को संकट में धकेल दिया।

उन्होंने कहा, “विपक्षी दलों की यह जवाबदेही है कि आपस में हाथ मिलाएं और लोकतंत्र को बचाएं।”

नायडू से इस मुलाकात से एक हफ्ता पहले 1 नवंबर को जद-एस नेताओं ने विपक्षी एकता के सिलसिले में नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending