Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रणवीर सिंह अपनी शादी में पहनेंगे लहंगा, जानिए क्या है पूरा मामला!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में निक और प्रियंका की शादी की खबरों से ज्यादा अब बी टाउन की सबसे क्यूट जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका की शादी की चर्चा हो रही है। 14-15 नवंबर को होने वाली इस शादी की रस्में भी शुरु हो गई है।

हाल ही में रणवीर सिंह की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी। फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच फैंस के मन में एक सवाल भी घर कर गया है कि शादी में रणवीर शेरवानी में नजर आएंगे या लंहगे में।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर के शादी के ऑउटफिट के बारे में चर्चा हो रही है। इस वीडियो में ये दिखाया गया है कि करण जौहर के आगे एक लैंडलाइन रखा गया, जिस पर फोन आता है।

इसके बाद सामने से भारती सिंह कहती हैं- ‘सर रणवीर दीपिका की शादी है लेकिन दोनों में झगड़ा हो गया। रणवीर कह रहा है कि शादी में लहंगा वही पहनेगा। वो रूठ गया है। कहता है कि खलबली हो गया है दिल।’

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending