Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलामन खान कैंसर से जूझ रहे नन्हे फैन से मिलने पहुंचे, VIDEO वायरल

Published

on

Loading

सोमवार को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने एक नन्हे फैन से मिलने पहुंचे। सलमान का यह फैन टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (मुंबई) में कैंसर से जूझ रहा है। सलमान ने उससे मिलकर उसका हौसला बढ़ाया। इसका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में सलमान बच्चे से बात कर उसे हंसाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, गोविंद नाम के एक व्यक्त‍ि ने सलमान से रिक्वेस्ट की थी कि उसकी वाइफ के भतीजे से एक बार वे आकर मिल लें। कैंसर की लड़ाई लड़ रहा उनका भतीजा टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में एडमिट है। इसी रिक्वेस्ट के बाद सलमान उस बच्चे के साथ हॉस्पिटल में मौजूद सभी बच्चों से भी मिले।

इस वीडियो को बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने भी शेयर किया है। ये बच्चा सलमान का फैन है। इस दौरान सलमान उन बच्चों से भी मिले तो अस्पताल में भर्ती थे।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending