Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में किया ऐसा काम जो आजतक अभिषेक के लिए भी नहीं किया!

Published

on

Loading

मुंबई। फिल्म एक्टर अमिताभ बच्चन को सदी के महानायक के नाम से भी जाना जाता है। अमिताभ जल्द ही फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आने वाले हैं।

इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके बारे में शायद कम ही लोगों को पता होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में अमिताभ ने फातिमा सना शेख के लिए लोरी गाया है। बिग बी ने बताया कि वह इस लोरी को लेकर काफी उत्साहित हैं।

अमिताभ ने बताया कि यह गाना फिल्म में उनके किरदार खुदाबख्श और जाफिरा के बीच के संबंध को दर्शाता है। जाफिरा का किरदार सना शेख ने निभाया है।

अमिताभ ने कहा, “यह गाना जाफिरा और खुदाबख्श के उस जुड़ाव को बताता है, जो दोनों आपस में शेयर करते हैं। मैं यह लोरी गाने को लेकर बहुत उत्साहित था क्योंकि आपको हर रोज इस तरह के मौके नहीं मिलते।” इस लोरी को अजय-अतुल की जोड़ी ने कंपोज किया है जबकि इसे अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है।

आपको बता दें कि यह फिल्म सिनेमाघरों में 8 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में आमिर और अमिताभ बच्चन पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। यह हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending