ऑफ़बीट
संबंध बनाने के बाद लड़की की बदल जाती है ये 8 चीजें, जानकर रह जाएंगे हैरान!
नई दिल्ली। शादी के बाद लड़की के शरीर कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ये बदलाव शारीरिक संबंध बनाने के बाद हार्मोंस में आए परिवर्तन की वजह से होता है। शरीर के इन परिवर्तनों पर अगर ध्यान न दिया जाए तो महिलाओं का फिगर ही खराब हो जाता है। आइए जानते हैं संबंध बनाने के बाद महिलाओं के शरीर में कैसे परिवर्तन होते हैं।
1.दिमाग
एक शोध के मुताबिक लड़कियों का दिमाग संबंध बनाने के बाद पहले से भी बेहतर चलने लगता है। उनका आईक्यू लेवल पहले के मुकाबले ज्यादा अच्छा हो जाता है।
- मैच्योर
लड़कियां जब पुरूषों के हार्मोन के संपर्क में आती हैं तो वो जिम्मेदार बनना भी शुरू हो जाती है।
- बॉडी शेप
पुरूषों के साथ संबंध बनाने के बाद महिलाओं की बॉडी की शेप भी बदल जाती है।
4.चेहरा चमकने लगता है
यह जरूरी नहीं कि चेहरा साफ करने के लिए सिर्फ संबंध बनाना ही जरूरी है लेकिन यह बात भी सही है कि शादी के बाद लड़कियों के चेहरे पर चमक आने लगती हैं।
- पीरियड्स की समस्या
शादी के बाद अक्सर कुछ लड़कियां यह शिकायत करती हैं कि उनके मासिक धर्म की तारीख में उतार-चढाव आ रहा है तो इस समस्या को कम ना आंकते हुए इसका डॉक्टरी इलाज जरूर करवाएं।
7.वजन बढ़ना
कई बार संबंध बनाने के बाद लड़कियों का वजन बढ़ने लगता है। ऐसा तब होता है जब शरीर के हार्मोन में परिवर्तन आता है।
8.एक्सरसाइज करें
लड़कियां अगर अपने शरीर में इस तरह के बदलाव देखें तो उन्हें चाहिए की जिम ज्वाइंन करें या फिर घर पर ही व्यायाम करें और मोटापा होने से बचाव करें।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
फैशन3 hours ago
बालों को काला-घना और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल1 day ago
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार