Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान खान की फिल्म भारत में यूपी के लोगों ने लगा दी जान की बाजी!

Published

on

Loading

मुंबई। सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म इन दिनों फिर से सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म के सुर्खियां बटोरने की वजह इसका हैरतअंगेज स्टंट है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में दर्शकों को चौंका देने वाले स्टंट देखने को मिलेंगे। इस फिल्म में सलमान के अलावा कैटरीना और दिशा पटानी भी नजर आने वाली हैं।

भारत फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, अभी बहुत शानदार एक्शन सीक्वंस मौत का कुंआ पूरा किया। ये मेरी लाइफ का सबसे डेयरिंग स्टंट है। इसे उत्तर प्रदेश के राइडर्स ने पूरा किया।

बता दें कि सलमान खान की ये फिल्म कोरियन मूवी ‘ओड टु माई फादर’ का हिंदी रीमेक है।  इसमें युद्ध के समय की घटनाओं को दिखाया गया है। फिल्म कई सालों की दास्तां बयां करती नजर आएगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में दिशा सलमान की बेटी की भूमिका नजर आएंगी। यह फिल्म सलमान की बाकि फिल्मों की तरह ही ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending