Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

2.0 Trailer: रजनीकांत पर भारी पड़े अक्षय कुमार, ट्रेलर देखकर भूल जाएंगे अवेंजर्स!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म 2.0 फिल्म का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया। फिल्म के ट्रेलर का पूरे देश को काफी समय से इंतजार था।

रजनीकांत की फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। महज 40 मिनट में ही इस फिल्म के ट्रेलर को 5 लाख से ज्यादा बार देखा चुका है।

ट्रेलर में शहर के लोगों को मुसीबत में दिखाया गया है। जिसे चिट्टी बचाता है। फिल्म में अक्षय कुमार निगेटिव किरदार नजर आ रहे हैं। यह अक्षय कुमार की पहली साउथ इंडियन फिल्म है।

फिल्म का ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म में वीएफएक्स पर अच्छा खासा पैसा खर्च किया गया है। ट्रेलर में डायलॉग्स कम हैं।

लेकिन हैरतअंगेज स्टंट से यह कमी भी छुप सी जाती है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार और रजनीकांत इस फिल्म में पहली बार साथ काम कर रहे हैं।

इस फिल्म में अक्षय ने रजनीकांत से ज्यादा फीस ली है। फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्म डायरेक्टर शंकर ने किया है। शंकर इससे पहले इसकी प्रीक्वल रोबोट बना चुके हैं। रजनीकांत और अक्षय की यह फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending