Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शाहरुख खान हर महीने भरते हैं जितना बिजली का बिल, इतने में खरीद सकते हैं आप शानदार घर!

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान 2 नवंबर को 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख खान को 25 साल से भी ज्यादा वक्त हो चुका है। साल 2017 में फोर्ब्स मैग्जीन के अनुसार शाहरुख की नेट वर्थ 279 करोड़ रुपए थी।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

फिल्मों के अलावा किंग खान की कई कंपनियां, प्रोजेक्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट और वेंचर हैं। शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की 200 करोड़ नेट वर्थ है। इसके अलावा शाहरुख की वीएफएक्स कंपनी रेड चिलीज वीएफएक्स भारत की सबसे बड़ी वीएफएक्स कंपनी है।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

आपको बता दें, शाहरुख का घर मन्नत को भारत का चौथा सबसे महंगा घर माना जाता है। इस घर की कीमत फिलहाल 2000 करोड़ रुपए के करीब है। शाहरुख अपने घर मन्नत का बिजली का बिल 43 लाख रुपए प्रति महिना भरते हैं, जो बाकि के स्टार्स से करीब दो गुना है।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

शुरुआती दिनों में शाहरुख खान जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में नहीं आए थे। सिनेमा हॉल के बाहर टिकट बेचने का काम करते थे, उनकी पहली सैलरी 50 रुपए थी। जो उन्होंने टिकट बेचकर कमाए थे।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending