Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मशहूर डायरेक्टर पर एक्ट्रेस ने लगाया सनसनीखेज आरोप, कहा-वो मुझे बेडरुम में ले गए और…

Published

on

Loading

मुंबई। MeToo अभियान के तहत चौतरफा आलोचना झेल रहे साजिद खान की मुश्किलें अब भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। तीन एक्ट्रेस के उत्पीड़न के आरोप के बाद अब उन पर एक बार शोषण का आरोप लगा है।

साजिद पर इस बार यह आरोप अहाना कुमरा ने लगाया है। अहाना साल 2016 में फिल्म लिपस्टिक अंडर माई बुर्का में नजर आई थीं। वो जल्द ही अनुपम खेर की मोस्ट अवेटेड फिल्म द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर में नजर आएंगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अहाना ने कहा, ‘साजिद खान ने मुझे अपने घर पर बुलाया और एक बेहूदा सवाल पूछा। मैं एक साल पहले साजिद से मिली थी। जानती थी कि ये किस किस्म के इंसान हैं। उन्होंने मेरे साथ भी वही किया, जिसका जिक्र सलोनी चोपड़ा ने किया है।

 

उन्होंने बताया, ‘जब मैं उनके घर गई और वे मुझे अपने कमरे में ले गए, जहां काफी अंधेरा था। यह आपको दिखता है कि वे क्या देख रहे हैं। मैं काफी मुखर थी। इस तरह जवाब दे रही थी कि उन्हें पता चल जाए कि मेरी मां पुलिस वुमन हैं।  इसके बावजूद वे अजीब सवाल पूछते रहे। उन्होंने पूछा कि यदि मैं तुम्हें 100 करोड़ रुपए दूं तो क्या तुम कुत्ते के साथ सो सकती हो?

आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं जब साजिद पर इस तरह के आरोप लगाए गए हैं। इससे पहले भी साजिद पर तीन एक्ट्रेसेस द्वारा सनसनीखेज आरोप लगाए जा चुके हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending