Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बिग बॉस के घर में विकास से लिपटकर रोईं दीपिका, देख पति शोएब ने इंस्टाग्राम पर लिख दी ये बड़ी बात

Published

on

Loading

बिग बॉस का सीजन 12 काफी सुर्खियां बटोर रहा है। बीते दिन बिग बॉस के शो में विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे को बुलाया गया था। जिसकी वजह से शो में काफी कुछ नया देखने को मिला। बिग बॉस के घर में दीपिका कक्कड़ सुर्खियों रहती हैं और दीपिका को दर्शक भी काफी पसंद भी कर रहे हैं।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

बिग बॉस के घर में दर्शकों को एक बार फिर विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे के बीच नोंक-झोंक देखने को मिला। विकास के आने पर मानो शो में चार चांद लग गया हो। नोंक-झोंक के अलावा एक चीज देखने के लायक थी वो थी दीपिका और विकास के बीच की बॉन्डिंग।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

दोनों को देखकर ऐसा लगा रहा था जैसे विकास गुप्ता और दीपिका एक दूसरे को पहले से जानते हैं और बहुत अच्छे दोस्त हो। विकास गुप्ता को देख दीपिका रोने लगी और तभी विकास ने दीपिका को गले लगा लिया।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

विकास गुप्ता और दीपिका का यह इमोशनल कर देने वाला सीन देख दीपिका के पति शोएब से भी नहीं रहा गया और इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक इमोशनल कर देने वाला मैसेज लिख कर विकास गुप्ता को धन्यवाद कहा। शोएब ने विकास की तारीफ करते हुए उन्होंने एक रियल दोस्त बताया। जो भी हो लेकिन दीपिका को इससे थोड़ी हिम्मत जरूर मिली होगी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending