Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

सानिया और शोएब के बेटे को लेकर आई सबसे बड़ी खबर, इस देश के होंगे नागरिक!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सानिया मिर्जा के घर हाल ही में बेटे ने जन्म लिया है। सानिया ने अपने बेटे को भारत के हैदराबाद शहर में जन्म दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह जंग छिड़ गई कि यह बच्चा किस देश का नागरिक होगा।

आज हम आपको बताएंगे कि सानिया का बेटा किस देश का नागरिक होगा। हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेटर और सानिया के पति शोएब मलिक ने बताया कि उनका बेटा किस देश का नागरिक होगा।

शोएब ने अपने बयान में कहा कि उनका बेटा न तो भारतीय देश की नागरिकता लेगा और न ही पाकिस्तान की। शोएब का कहना है कि उनका बेटा इन दो देशों के अलवा किसी तीसरे देश की नागरिकता लेगा।

आपको बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी के बाद सानिया अभी भी भारतीय नागरिक हैं। टेनिस में सानिया अब भी भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं।

वहीं उनके पति शोएब पाकिस्तानी नागरिक हैं और क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। छुट्टी के समय दोनों दुबई में ज्यादातर वक्त गुजारते हैं।

 

 

 

खेल-कूद

IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी

Published

on

Loading

लखनऊ। आईपीएल के 32वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस की दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ंत होगी। गुजरात को पिछले 6 मैचों में 3 में जीत नसीब हुई है। अंक तालिका में 6वें स्थान पर है। अपने पिछले मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को हराया था। वहीं, दिल्ली को इस सीजन में 6 में से 4 में हार का स्वाद चखना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल पर 9वें पायदान पर है। हालांकि पिछले मैच में डेब्यूटेंट जैक फ्रेजर-मैकगर्क की धमाकेदार पारी बदौलत दिल्ली आईपीएल में लखनऊ पर अपनी पहली जीत दर्ज करके आ रही है। गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक एक दूसरे खिलाफ 3 मैच खेले हैं। जिसमें जीटी ने 2 और डीसी ने 1 मैच जीता है।

जीटी बनाम डीसी आमने-सामने: 3

गुजरात टाइटंस: 2

दिल्ली कैपिटल्स: 1

जीटी बनाम डीसी मैच का समय: मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा और टॉस मैच से आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।

जीटी बनाम डीसी मैच स्थल: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

भारत में टेलीविजन पर जीटी बनाम डीसी मैच का सीधा प्रसारण: जीटी बनाम डीसी मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से किया जाएगा।

भारत में लाइव स्ट्रीम: जीटी बनाम डीसी की लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा पर उपलब्ध होगी।

टीमें:

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा, शरथ बीआर, दर्शन नालकंडे, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मानव सुथार, केन विलियमसन, जयंत यादव, रिद्धिमान साहा, डेविड मिलर, संदीप वारियर, जोशुआ लिटिल, कार्तिक त्यागी, अजमतुल्लाह उमरजई, सुशांत मिश्रा

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद, अभिषेक पोरेल, झाय रिचर्डसन, कुमार कुशाग्र, सुमित कुमार, प्रवीण दुबे, ललित यादव, एनरिक नॉर्टजे, यश ढुल, मिशेल मार्श, लिज़ाद विलियम्स, रिकी भुई, रसिख डार सलाम, विक्की ओस्तवाल, स्वास्तिक चिकारा

Continue Reading

Trending