Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शाहरुख की ये पुरानी तस्वीरें पहले कभी नहीं देखी होगी आपने, 5वीं फोटो सबसे चौंकाने वाली

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 1992 में फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले शाहरुख अपने एक्टिंग की वजह से लाखों दिलों पर राज करते हैं।

उनकी फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। यूं तो शाहरुख के फैन फॉलोइंग हर जगह है लेकिन लड़की में उनके लिए दीवानगी कुछ ज्यादा ही है।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के बाद शाहरुख को किंग ऑफ रोमांस कहा जाने लगा। शाहरुख का जादू अबतक लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। इस बार शाहरुख का बर्थडे सेलिब्रेशन और भी ज्यादा खास होने वाला है।

इस बार उनके बर्थडे पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह देखने लायक है।

माना जा रहा है कि शाहरुख की यह फिल्म उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है। आज शाहरुख के बर्थडे पर हम उनकी कुछ पुरानी फोटोज साझा कर रहे हैं जिसे आपने पहले कभी नहीं देखी होगी।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending