Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जीरो के ट्रेलर लॉन्च से पहले सामने आई फिल्म की कहानी, जानकर बढ़ जाएगी फिल्म देखने की उत्सुक्ता!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म जीरो के ट्रेलर को रिलीज करने की जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।

ट्रेलर रिलीज को लेकर कहा जा रहा है कि यह अब तक सबसे ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट होगा। लेकिन इसी बीच फिल्म जीरो से जुड़ी एक ऐसी जानकारी सामने आई है जिससे आपको फिल्म देखने की उत्सुक्ता बढ़ जाएगी।

आपको बता दें कि फिल्म से ट्रेलर लॉन्च से पहले फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। फिल्म में शाहरुख मेरठ के एक लड़के का किरदार निभा रहे हैं जो अपने जीवन में अधूरा है और वो इस अधूरेपन को दूसरे को पूरा करने की कोशिश करता है।

इसके लिए वह मेरठ से न्यूयॉर्क तक का सफर करता है। शाहरुख के बर्थडे पर फिल्म के निर्देशक आनंद एल. राय ने जीरो का एक नया पोस्टर भी ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें शाहरुख न्यूयॉर्क की सड़कों पर मस्तमौला अंदाज में नजर आ रहे हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending