Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्‍हा ने किया शादी को लेकर बड़ा खुलासा, पहली बार बताया – इस एक्टर पर है क्रश

Published

on

Loading

इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में शादियों का सीजन चल रहा है। दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने भी मौके का फायदा उठाते हुए शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इंटरव्यू में सोनाक्षी ने अपने होने वाले पार्टनर के लिए अपनी पसंद बताई और दुल्हनों को भी एक खास सलाह दी।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा ‘मेरा होने वाला पति मुझे स्पेस दे ना कि बंधन में रखे।’ साथ ही सोनाक्षी ने दुल्हन को एक नसीहत दी कि ‘जिसे चाहो उसी से शादी करो, लेकिन गलत कारणों के चलते कभी शादी ना करें।’

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इंटरव्यू में सोनाक्षी अपने पहले क्रश के बारे में बताया – ‘मैं हमेशा ही बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन पर क्रश रहा है। मैंने जब उन्हें फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ में पहली बार देखा तब से ऋतिक पर क्रश है। बता दें कि उस वक्त सोनाक्षी की उम्र 13 साल थी और ऋतिक 26 साल के थे। फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ साल 2000 में आई थी।

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा का नाम सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा के साथ जोड़ा जाता रहा है। काफी समय तक एक दुसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

जल्द ही सोनाक्षी करण जौहर की फिल्म कलंक में नजर आएंगी। इस फिल्म में सोनाक्षी के आलावा वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त नजर आएंगे। हाल ही में सोनाक्षी ने एक्टर विक्की कौशल के साथ ‘ब्राइड्स टुडे’ मैगजीन के लिए एक ग्लैमरस फोटोशूट भी करवाया है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending