Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका-निक की शादी में ये बॉलिवुड सिलेब्रिटीज होंगे मेहमान!

Published

on

Loading

बॉलीवुड के गलियारे में शादी का सीजन शुरू हो गया हैं। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी का कार्ड शेयर करते हुए बताया था कि वे 14-15 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। वहीं अब यह खबर आ रही हैं कि प्रियंका और निक की शादी 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक जोधपुर में होगा। अब इसके बाद प्रियंका की शादी के गेस्ट लिस्ट के कयास लगाए जा रहे हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

खबरों की मानें तो प्रियंका अपनी शादी में सलमान खान, आर्पिता खान, आलिया भट्ट, रनबीर कपूर, फरहान अख्तर, कटरीना कैफ, सिद्धार्थ रॉय कपूर समेत अन्य खास दोस्तों को बुला सकती हैं। हालांकि, सभी को निमंत्रण नवंबर के मध्य तक ही भेजा जाएगा।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

सलमान खान का इस लिस्ट में शामिल होना इसलिए दिलचस्प है कि पिछले दिनों प्रियंका ने सलमान की फिल्म भारत छोड़ दी थी। इसके बाद दोनों के रिश्तों में मुनमुटाव आने की खबर आई। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का जश्न तीन दिन तक जोधपुर के उम्मेद भवन में मनाया जाएगा।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending