Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

गम में डूबे मशहूर सिंगर मीका सिंह, बड़े भाई ने कहा दुनिया को अलविदा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह के बड़े भाई के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बड़े भाई के निधन की जानकारी खुद मीका ने इंस्टाग्राम पर दी।

उन्होने लिखा, ’हमें ये बताते हुए दुख हो रहा है कि हमारे बड़े भाई अमरजीत सिंह इस दुनिया में नहीं रहे। पिछले कुछ दिनों से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज सुबह वो इस दुनिया से चले गए। दलेर मेहंदी और मीका सिंह के भाई अमरजीत का अंतिम संस्कार तिलक विहार के शवदाह गृह में किया गया।

आपको बता दें कि दलेर और मीका अपने अलग तरह की सिंगिंग के लिए मशहूर हैं। जहां दलेर 90 के दशक में आए गाने बोलो तारा रा रा से मशहूर हुए वहीं मीका को सावन में लग गई आग की वजह से बॉलीवुड में पहचान मिली।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending