Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मुकेश की बेटी की इस दिन होगी शादी, अंबानी पर‍िवार पहला कार्ड लेकर पहुंचा सिद्धिविनायक मंदिर

Published

on

Loading

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी वाइफ नीता अंबानी की अपनी लाडली ईशा की शादी बिजनेसमैन आनंद पीरामल के साथ होने रही है। इस शादी के कार्ड छप चुके हैं। और रिवाजों के अनुसार पहला निमन्त्रण गणपति बप्पा को दिया गया है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

मुकेश अंबानी के साथ नीता अंबानी, बेटे आकाश और मां कोकिलाबेन अंबानी मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर बेटी ईशा की शादी का निमन्त्रण कार्ड लेकर भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

नीता अंबानी पारंपरिक परिधान में नजर आईं। हाथों में पूजा की थाल लिए परिवार के साथ मंदिर भगवान के दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने पीले रंग की ड्रेस और रेड कलर का दुपट्टा पहना हुआ था।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इन दिनों अंबानी परिवार में ईशा की शाही शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। हालांकि शादी की फाइनल ऑफ‍शियिल डेट अब तक सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल 10 दिसंबर को शादी है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

बता दें, दोनों की सगाई 21 सितंबर को ईटली के लेक कोमो में हुई थी जहां दोनों परिवारों के खास मेहमान पहुंचे थे। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स ने हिस्सा लिया था।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending