Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मिस इंडिया रह चुकी जूही चावला ने क्यों चुना बूढ़ा जीवनसाथी, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश!

Published

on

Loading

मुंबई। पूर्व मिस इंडिया जूही चावला 90 के दशक में अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करती थी। करियर के शुरुआती दौर में जूही की जोड़ी सबसे ज्यादा आमिर खान के साथ हिट रही।

आमिर और जूही ने साथ में कई फिल्मों में एक्टिंग की। जूही आज भी वैसी ही खूबसूरत दिखती हैं जैसा कि करियर के शुरुआती दिनों में दिखती थी।

लेकिन एक्टिंग करियर के पीक पर उन्होंने अचानक ऐसा फैसला ले लिया जिससे उनके फैंस हैरान रह गए। अपने फैंस को चौंकाते हुए जूही ने साल 1995 में शादी कर ली।

उनके पति का नाम जय मेहता है। जय और जूही की जोड़ी दिखने बिल्कुल बेमेल नजर आती है। जहां जूही आज भी बला की खूबसूरत नजर आती हैं वहीं उनके पति उम्र में उनसे बहुत बड़े नजर आते हैं।

 आपको बता दें कि जूही चावला ने शादी भी बड़े ही गुपचुप तरीके से की थी। उनकी शादी की खबर किसी को कानों-कान नहीं हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जूही ने ऐसा अपने करियर को बचाने के लिए किया था।

प्रग्नेंट होने के बाद जूही ने अपनी शादी का खुलासा किया था। आपको बता दें कि शादी से पहले जूही और जय मेहता के अफेयर की खबरे मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरती थीं। जूही जय से बेइंतिहा प्यार करती थीं जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending