Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

टाइगर के प्यार को भुला इस शख्स के साथ समय बिता रही हैं दिशा पटानी!

Published

on

Loading

मुंबई। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की ब्रेकअप की खबरों ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं। ब्रेकअप की खबरों के बीच दिशा पाटनी की एक तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में दिशा मिस्ट्रीमैन के साथ नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि यह फोटो मुंबई के बांद्रा की हैं। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक फोटो में दिख रहे मिस्ट्रीमैन का नाम एलेक्जेंडर है।

एलेक्जेंडर दिशा का जिम पार्टनर और ट्रेनर है। दिशा और एलेक्जेंडर की ये तस्वीर सलून के बाहर की है। तस्वीरों में दोनों हंसी मजाक करते नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद फैंस ये कयास लगे रहे हैं कि ये दिशा का नया ब्वॉयफ्रेंड हो सकता है। आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा और टाइगर का रिश्ता अब टूट चुका है। बॉलीवुड गलियारों में चल रहे गॉसिप की अगर माने तो टाइगर ने रोजाना के इश्यू से तंग आकर दिशा से ब्रेकअप किया है।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending