Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

12 साल की उम्र पाकिस्तान से आया बच्चा कैसे बन गया दिल्ली का मुख्यमंत्री, जानिए पूरी कहानी

Published

on

मदन लाल खुराना

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना ने शनिवार देर रात अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह 82 साल के थे। खुराना साल 1993 से 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे।

राजनीतिक ने सक्रिय रहते हुए खुराना राजस्थान के राज्यपाल भी रहे।खुराना का जन्म 15 अक्टूबर 1936 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के फैसलाबाद (ब्रिटिश काल के लायलपुर) में हुआ था।

12 साल की उम्र में वो परिवार के साथ पाकिस्तान से दिल्ली आ गए और रिफ्यूजी कॉलोनी कीर्ति नगर रहने लगे। खुराना ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएट और फिर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई की।

उन्होंने छात्र जीवन में ही राजनीति में कदम रख दिया था। खुराना साल 1959 में इलाहाबाद छात्र संघ के महासचिव चुने गए और फिर साल 1960 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महासचिव बने।

वह जनसंघ के भी महासचिव रहे। इससे पूर्व वह दिल्ली के पीजीडीएवी कॉलेज(सांध्य) में शिक्षक भी रहे। आपको बता दें कि मदन लाल खुराना ब्रेन स्ट्रोक की वजह से कुछ सालों से कोमा में थे।

मुख्यमंत्री के अलावा खुराना 1999 में वाजपेयी सरकार में संसदीय कार्य मंत्री भी रहे। अपने राजनीतिक जीवन में खुराना ने 11 बार (लोकसभा और विधानसभा) चुनाव जीते।

साल 2003 में दिल्ली में बीजेपी की करारी शिकस्त के बाद खुराना दिल्ली अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्हें राज्यपाल बना दिया गया।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending