Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रभास के फैंस के लिए आई खुशखबरी, साहो के रिलीज के बाद करेंगे शादी

Published

on

Loading

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली’ के बाद वो दिग्गज एक्टर्स की लिस्ट में शमिल हो गए हैं। इस फिल्म से प्रभास की करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। देश के साथ-साथ वो विदेश में भी मशहूर हो गए हैं। इस वक्त प्रभास फिल्म साहो की शूटिंग खत्म की हैं।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

आपको बता दें, बाहुबली एक्टर प्रभास की शादी एक बार फिर चर्चा में है। प्रभास साहो की रिलीज के बाद शादी करेंगे। पहले कहा गया था कि वे बाहुबली-2 की रिलीज के बाद शादी करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि उन्हें साहो की शूटिंग खत्म करनी थी।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ”प्रभास 2019 में शादी करने जा रहे हैं।  करीबी सूत्र का दावा है कि एक्टर बाहुबली के बाद शादी करने वाले थे। लेकिन साहो की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। क्योंकि साहो के लिए बहुत ज्यादा समय और मेहनत देनी थी। ऐसे में प्रभास ने अपनी शादी पोस्टपोन कर दी थी। अब वे साहो के पूरा होने के बाद शादी के बारे में सोचेंगे।”

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

कहा जाता है कि बाहुबली की वजह से उन्होंने 6000 शादी के रिश्ते ठुकराए थे। बाहुबली की शूटिंग के दौरान उनके और अनुष्का शेट्टी के लिंकअप की खबरें काफी चर्चा में रहीं। दोनों की जोड़ी को फैंस ने सिल्वर स्क्रीन पर खूब पसंद किया। लेकिन दोनों हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

गौरतलब हैं कि फैंस को बेसब्री से साहो की रिलीज का इंतजार है। ये मूवी 2019 रिलीज होगी। फिल्म साहो से श्रद्धा कपूर साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। साहो में प्रभास कई खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे। इस फिल्म में नेगेटिव रोल में एक्टर नील नितिन मुकेश नजर आएंगे। इसके अलावा जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर भी नजर आएंगे।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending