Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मलाइका और अर्जुन लेने जा रहे हैं सात फेरे, इस तारीख को टूटेंगे लाखों दिल!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका और अर्जुन कपूर की जोड़ी एक बार फिर से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में दोनों बाहों में बाहें डाले एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जिसके बाद उनके रिलेशनशिप में रहने की खबरों को और अधिक बल मिल गया।

अब उनके शादी को लेकर नई खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन और मलाइका 2019 में शादी कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक अर्जुन और मलाइका अपने रिश्ते को पब्लिक करने की सोच रहे हैं।

आपको बता दें कि अर्जुन और मलाइका को इससे पहले कई बार सार्वजनिक जगहों पर एक साथ देखा जा चुका है। अरबाज से तलाक के बाद मलाइका अर्जुन के करीब आई थीं।

मलाइका और अरबाज का तलाक साल 2017 में हुआ था। हाल ही में अर्जुन परिणीति के साथ इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट पर नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने पहुंचे थे। जहां अर्जुन मलाइका का हाथ थामें नजर आए थे। सेट पर दोनों ने एक साथ खूब मस्ती की साथ ही जमकर डांस भी किया था।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending