Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दीपिका-रणवीर की शादी पर सोशल मीडिया में बन रहे हैं मीम्स, देख रह जाएंगे भौचक्के

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की शादी की डेट पर आखिरकार सामने आ गयी है। जानकारी के मुताबिक, दोनों 14 नवंबर को मुंबई में शादी करेंगे। दोनों ने सोशल मीडिया पर कार्ड शेयर कर शादी की तारीख का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ट्विटर पर हिंदी और इंग्लिश में कार्ड शेयर किया।

मुंबई के फाइव स्टार होटल वकोला में शादी की सारी रस्में संगीत, मेहंदी, शादी और रिसेप्शन होगा। बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ने उन्हें बधाई दी। लेकिन अब इंटरनेट पर दोनों की शादी को लेकर मीम्स बन रहे हैं। जो काफी वायरल हो रहे हैं।

एक्टर रणवीर की शादी की ड्रेस को लेकर लोग जमकर चुटकी ले रहे हैं। कुछ लोग लहंगे की फोटो शेयर करके लिख रहे हैं कि ये रणवीर की शादी की ड्रेस है।

आइए एक नजर डालते हैं वायरल हो रहे इन मीम्स पर……

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

गौरतलब हैं कि रणवीर-दीपिका के बीच अफेयर की शुरूआत 2013 में ”गोलियों की रासलीला: रामलीला” के सेट से शुरू हुई थी। दोनों की ऑफ और ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending