Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दुनिया में सर्वाधिक बुजुर्ग जापानी महिला का निधन

Published

on

Loading

टोक्यो| दुनिया में सर्वाधिक बुजुर्ग जापानी महिला का ओसाका में बुधवार को 117 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह जापान की निवासी थी और उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज था। चिकित्सकों ने बताया कि मिलाओ ओकावा का देहांत हृदयगति रुक जाने से हुआ।

10 दिनों पहले उन्हें भूख लगना बंद हो गया था। उल्लेखनीय है कि ओकावा ने अभी एक माह पहले ही अपना 117वां जन्मदिन मनाया था।

एक सरकारी अधिकारी ने जब उनसे पूछा था कि जिंदगी के 117 सालों के बारे में कैसा महसूस कर रही हैं, तो उन्होंने कहा था, “यह उम्र तो बल्कि मुझे कम लग रही है।”

पिछले साल ओकावा के जन्मदिन से कुछ दिनों पहले जब उनसे पूछा गया था कि इतनी लंबी उम्र का राज क्या है, तो उन्होंने कहा था कि सुशी (एक प्रकार का जापानी भोजन) और नींद।

ओकावा का जन्म पांच मार्च, 1898 को हुआ था। 2013 में विश्व के सबसे वृद्ध शख्स के रूप में उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। इससे पहले यह खिताब 116 साल के जिरोमोन किमुरा के नाम था, वह भी जापान के रहने वाले थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending